inh24मनोरंजन

ब्रेकिंग – दिशा सालियान के पिता ने इन 3 लोगों के खिलाफ पुलिस में दर्ज की शिकायत, लगाये ये गंभीर आरोप

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रहीं दिशा सालियान के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से करीब 6 दिन पहले 8 जून को उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत हो गई थी। सुशांत की मौत के बाद दिशा के केस की भी काफी चर्चा हो रही है। दोनों केसों को आपस में जोड़कर देखा जा रहा है, और तमाम तरह की खबरें आ रही हैं। इन खबरों से दिशा का परिवार आहत है। परेशान होकर दिशा के पिता सतीश सालियान ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। दिशा के पिता सतीश सालियान ने मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। सतीश ने तीन लोगों पर झूठी खबरें फैलाने का आरोप लगाया है।

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, अपनी शिकायत में सतीश ने लिखा है कि इन खबरों की वजह से उन्हें मानसिक तौर पर चोट पहुंच रही है। सोशल मीडिया पर तमाम तरह की झूठी खबरें चल रही हैं। सतीश ने जिन तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है उनके नाम हैं, पुनीत वशिष्ठ, संदीप मालनी, और नमन शर्मा। अपनी शिकायत में सतीश ने कहा है कि ये वो लोग हैं जिन्होंने दिशा के बारे में नेगेटिव और झूठी चीज़ें पोस्ट कीं, जो उन्हें बहुत दुख पहुंचा रही हैं।

इससे पहले मिड-डे के साथ खास बातचीत में सतीष ने कहा, ‘मेरी मृतक बेटी को पीड़ित करना बंद करें, हम उसकी मौत से बहुत आहत हैं। मीडिया और सोशल मीडिया में जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वो सच्चाई से परे हैं और बेहद अपमानजनक हैं। दिशा की मौत के बाद मेरी उपस्थिति में शव का अंतिम संस्कार किया गया था, पुलिस ने अब तक जो भी जांच की है, हम उससे संतुष्ट हैं। ये अफवाहें और फर्जी खबरें हमें आहत करती हैं।’

READ ALSO,,ब्रेकिंग – कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कही ये बड़ी बात..

Related Articles

Back to top button