inh24मनोरंजन

ब्रेकिंग – आरजे नावेद पाए गए कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

मुंबई –  मशहूर रेडियो जॉकी नावेद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई है. आरजे नावेद  ने खुद इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की है. मशहूर रेडियो जॉकी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुद के इस महामारी के चपेट में आने का खुलासा किया है.आरेज नावेद ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है- ‘मैं कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया हूं. मुझे अभी तक सब कुछ ठीक लग रहा है. मुझ में कोरोना के अब तक कोई लक्षण नहीं हैं. लेकिन, वायरस के चलते मैं होम क्वारंटाइन हूं. मुझे विश्वास है कि मेरे दोस्तों और फॉलोअर्स का प्यार और शुभकामनाएं जल्द ही मुझे इस महामारी से बाहर निकलने में मदद करेगी. मैं अपने स्वास्थ्य को लेकर आप सभी को अपडेट करता रहूंगा.’

आरजे नावेद के इस पोस्ट के बाद उनके फैन और दोस्त लगातार उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. उनके पोस्ट पर कमेंट कर उनके फैन उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं. आरजे नावेद की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ‘हमारी प्रार्थनाएं आपके साथ हैं नावेद, आप जल्द ही ठीक हो जाएंगे.’ वहीं एक ने लिखा है- ‘जल्दी ठीक हो जाइये नावेद सर. अपना ख्याल रखिए.’

Related Articles

Back to top button