छत्तीसगढ़
गरियाबंद जिले में फिर 5 कोरोना मरीजों की पुष्टि, जानिए किस जगह से
प्रतिक मिश्रा – गरियाबंद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जिले में फिर से 5 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बता दें कि गरियाबंद में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। नए पाए गए मरीजों में 4 मरीज देवभोग से और एक गरियाबंद शहर का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सभी एक्सिस बैंक कर्मचारी हैं।
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरात्रे ने पुष्टि करते हुए बताया कि आज गरियाबंद जिले में पांच कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है जिनमें चार देवभोग से हैं और एक गरियाबंद का निवासी है।




