देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23 लाख 96 हजार से ज्यादा हो गई है इसी बीच फॉर्मास्यूटिकल कंपनी जायडस कैडिला ने गुरुवार को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए रेमडेसिविर दवा भारतीय बाजार में पेश की है। इसका नाम रेमडेक रखा गया है। रेमडेक की 100 मिलीग्राम की शीशी की कीमत 2,800 रुपए है। जायडस कैडिला ने बताया कि यह दवा सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलेगी। देश में जायडस पांचवीं कंपनी है, जिसने एंटीवायरल दवा लॉन्च की। इससे पहले फार्मा कंपनी हेटेरो लैब्स, सिप्ला, मायलन एनवी और जुबिलेंट लाइव साइंसेस ने यह दवा बाजार में उतारी है।
कैडिला हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक डॉ. शरविल पटेल ने कहा, ‘रेमडेक सबसे सस्ती दवा है, क्योंकि हम चाहते हैं कि यह ज्यादा से ज्यादा मरीजों तक पहुंच सके।’ उधर, देश में कोरोना की संख्या बढ़कर 24 लाख 468 हो गई है। ये आंकड़े covid19india के मुताबिक हैं। बुधवार को 67 हजार 66 मरीज बढ़े थे।
read also,,ब्रेकिंग – कोरोना की दवा भारतीय बाजार में लॉन्च, जाने इसकी कीमत




