PDS राशन चोरी के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, फिंगेश्वर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
प्रतीक मिश्रा गरियाबंद जिला की बड़ी खबर है जिले के फिंगेश्वर ब्लाक से जहा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने शासकीय राशन सामग्री चोरी के मामले में पाँच फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दे कि इस से पहले इस मामले पुलिस ने पहले तीन और आरोपी को गिरफ़्तार किया था। जो कि करीब 2 व 3 अगस्त के बीच में रात को फिंगेश्वर पुलिस ने पुरैना मोड़ के पास चैकिंग के दौरान सरकारी राशन से भरा एक ट्रक जब्त किया था। ट्रक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत वितरित होने वाली 50 बोरी चावल और 100 बोरी चना लोड था। 50 कट्टा चॉवल जिसकी वजन 25 क्विंटल कीमती81,900/रू, और 100 कट्टा चना वजन 50 क्विंटल कीमती 225,000/-रू है। ट्रक छूरा क्षेत्र से होते हुए नवापारा की ओर जा रहा था। मौके पर खाद्य विभाग से अधिकारी पहुच कर जांच में जुट गए थे। मामले को लेकर जिला खाद्य अधिकारी एचआर डड़सेना इतना ही कहा कि जांच किया जा रहा है दोषियों पर कार्यवाही किया जाएगा।
गरीबों को बांटने वाला राशन सामग्रियों से चोरी :-
आपको बता दे कि लॉक डाउन के समय राशन की दुकानों में एक साथ 2-2 माह का राशन गरीबों को बांटने के लिए भेजा गया था जो कि राशन वियर हाउस से सीधा संबंधित उचित मूल्य की दुकान में जाता है उसके बाद हितग्राहियों को वितरण किया जाता है इस मौके का फायदा उठा के गरीबों के राशन में डाका डाल कर चोरी कर कही बेचने के लिए ले जाया जा रहा था कि फिंगेश्वर पुलिस ने रात को ही धर दबोचा उसके बाद जब इसकी सूचना आग की तरह फैलने के बाद हड़कंप मच गया आखिर माल कहा का है और इतनी मात्रा में राशन कहा जा रहा था सवाल ये भी उठता है कि आखिर किसके इसारे में ये माल चोरी करके कहा ले जा रहे थे , कही पहले भी तो ऐसा गरीबों का राशन में डाका डाल कर कही माल पार तो नही हो गया इसके बाद ये ले जाते पकड़ा गया सभी पहलुओं में जब अच्छे से जांच की जाएगी तो कही बड़े सरगना का नाम तो सामने नही आएगा, देखना ये होगा कि और कितने लोगों का नाम सामने आ रहे है और कितने आरोपी गिरफ्तार होंगे।

फिर तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी :
इस मामले में कार्यवाही करते हुए सार्वजानिक वितरण प्रणाली के तहत विरतण होने वाली राशन की चोरी के मामले में उस वक्त तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी वाहन चालक मनीष टण्डन एवं मुंशी वेदव्यास साहू सहित सौरभ जैन को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से ही इस पूरे खेल को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड की तलाश में पुलिस व खाद्य विभाग की टीम जुट चुकी थी ।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मिली बड़ी सफलता :
मामले में भोजराम पटेल के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर व SDOP संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में इन आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम बना कर तलाश किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद से ही इस प्रकरण में सम्मिलित अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। जिनकी तलाश किया जा रहा था। जिनको अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।मामले में सम्मिलित अन्य आरोपी 01 जितेन्द्र उर्फ यश्वन्त ध्रुव पिता पुरन ध्रुव उम्र 27 वर्ष साकिन सड़क परसुली जिला गरियाबंद, विनोद निषाद पिता धनसिंग उम्र 28 वर्ष साकिन करचाली छुरा जिला गरियाबंद,भुवनेश्वर ध्रुव पिता श्यामलाल ध्रुव उम्र 36 वर्ष साकिन अकलवारा जिला गरियाबंद, नेमूराम विश्वकर्मा पिता केशुराम विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष साकिन सेमरा थाना छुरा, जिला गरियाबंद,गुलशन निषाद पिता आधार निषाद उम्र 25 वर्ष साकिन टेंगनाबासा, थाना छुरा, जिला गरियाबंद।पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों ने अपराध करना कबूल किया है। जिनको गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा दिया गया है। इस कार्यवाही में निरीक्षक वेदवती दरियो, हेमकुमार ठाकुर, आरक्षक लखन ठाकुर, अनुप भलावी, जलेश रात्रे, सुशील बरिहा, गिरवर ठाकुर, सैनिक कामता बांधे, हरिशंकर निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।




