inh24

SBI ने ग्राहकों को दिए हैं जालसाजी से बचने खास टिप्स, आप भी जान ले

एटीएम से कैश निकालना आसान और सुविधाजनक तो है लेकिन इससे जुड़े फ्रॉड की खबरें भी समय-समय पर सामने आती रहती हैं. ऐसे में डेबिट या ATM कार्ड का सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करना और ATM से ट्रांजेक्शन के वक्त सावधानी बरतना बेहद जरूरी हैस्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ट्‍विटर पर एटीएम धोखाधड़ी से बचने के लिए टिप्स दिए हैं। इससे ग्राहक एटीएम से होने वाले फ्रॉड से बचे रह सकते हैं। इन टिप्स में बैंक ने बताया कि कैसे एटीएम का प्रयोग करना है और क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं वे टिप्स-

बैंक ने कहा है कि एटीएम, पीओएस मशीन पर एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते समय कीपैड को कवर करने के लिए अपने हाथ का उपयोग करना चाहिए और ग्राहकों को कभी भी अपना पिन या कार्ड जानकारी शेयर नहीं करना चाहिए। इसके अतिरिक्त अपने कार्ड पर ही अपने पिन को कभी नहीं लिखना चाहिए।

अपने कार्ड के डिटेल या पिन के लिए बैंक या कहीं और से आए किसी कॉल या ई-मेल का जवाब आपको नहीं देना चाहिए। अपने पिन के रूप में जन्मदिन, फोन या अकाउंट नंबर का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

बैंक ने कुछ और सावधानियां भी बताई हैं जैसे कि अपनी ट्रांजेक्शन स्लिप को दूर रखना चाहिए और ट्रांजेक्शन शुरू करने से पहले जासूसी कैमरों की तलाश कर लेनी चाहिए जिससे आपके कार्ड की डिटेल लीक न हो। कीपैड हेरफेर से सावधान रहना चाहिए और एटीएम केबिन में अपने पीछे खड़े शख्स से सावधान रहना चाहिए। ट्रांजेक्शन अलर्ट के लिए साइनअप की सुविधा जरूर लें जिससे आपके खाते से होने वाले हर ट्रांजेक्शन की आपको जानकारी मिल सके।

READ ALSO,,छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहा गायों की मौत का सिलसिला..फिर चार गायों की भूख की वजह से मौत

Related Articles

Back to top button