inh24देश विदेश

ब्रेकिंग – केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक कोरोना पॉ​जिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाइक की कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। नाइक ने बुधवार शाम एक ट्वीट करते हुए कहा कि मैंने आज कोरोना टेस्ट कराया जोकि पॉजिटिव निकला है। मैं होम आइसोलेशन में चला गया हूं। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं वो भी अपना टेस्ट करा लें और जरूरी सावधानियों का पालन करें। श्रीपद नाइक से पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं. इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कोविड-19 से पॉजिटिव पाए जा चुके हैं.

बता दें कि नाइक मोदी सरकार में तीसरे ऐसे मंत्री हैं, जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे। उन दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Related Articles

Back to top button