inh24छत्तीसगढ़

रायपुर – कंटेनमेंट जोन हटाने की मांग को लेकर मंगलबाजार में स्थानीय लोग का प्रदर्शन, पुलिस बल मौके पर

 छत्तीसगढ़ – राजधानी रायपुर के मंगलबाजार में कंटेनमेंट जोन को हटाने  की मांग को लेकर स्थानीय लोग ने हंगाम कर दिया।  मंगलबाजार और उसके आसपास का इलाका करीब 20 दिनों से कंटेनमेंट जोन बना हुआ है। हॉटस्पॉट बनने के कारण मंगलबाजार और इसके आसपास के इलाके को सील किया गया है। बता दें मंगलबाजार और निगम कॉलोनी में 100 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसलिए मंगलबाजार इलाका हॉट स्पॉट बना हुआ है।

काफी दिनों से रास्ता बंद होने के कारण आवाजाही और इलाके में दुकानों का संचालन नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। 20 दिन बाद भी कंटेनमेंट जोन नहीं हटाने से लोग अब इसे हटाने की मांग कर रहे हैं। लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं।

READ ALSO,,,रूस की कोरोना वैक्सीन भारत में इस्तेमाल होगी या नहीं?.. जाने इस सवाल पर AIIMS के निदेशक ने क्या कहा…

Related Articles

Back to top button