inh24मनोरंजन

ब्रेकिंग – एक्‍टर संजय दत्‍त को हुआ फेफड़ों का कैंसर, इलाज के लिए जाएंगे अमेरिका

संजय दत्त के फैंस के लिए बुरी खबर है. संजय दत्त फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे हैं. उन्हें तीसरे स्टेज का एडवांस कैंसर है. संजू के एक करीबी दोस्त ने इस बात का खुलासा किया है। संजय दो दिन पहले ही लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे, जब उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट लिया गया जो निगेटिव आया था। अब जब यह खबर सामने आई है तो वे इलाज के लिए अमेरिका रवाना होंगे।

बता दें कि संजय दत्त के परिवार में पहले भी कैंसर होने का इतिहास रहा है। संजय की मां नरगिस को भी पैंक्रियाटिक कैंसर था। जो 1981 में संजय की फिल्म रॉकी की रिलीज से 3 दिन पहले ही दुनिया से अलविदा कह गई थीं।संजय दत्त को कैंसर होने की बात जैसे ही वायरल हुई उनके चाहने वालों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी सलामती के लिए दुआ मांगी है।

Related Articles

Back to top button