inh24छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग – बीजापुर से एक नक्सली गिरफ्तार, हत्या जैसी कई गंभीर वारदातों में था शामिल

बीजापुर  –  पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर एक नक्सली को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली कई गंभीर वारदातों में शामिल रहा है. गिरफ्तार माओवादी को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया।भैरमगढ़ से जिला बल की टीम एरिया डॉमिनेशन पर डालेर, घुडसाकल की ओर निकली थी. इस दौरान माओवादी माड़वी सोमारू को पकड़ा गया. वह जन मिलिशिया सदस्य के तौर पर नक्सली संगठन में कार्यरत था.

कई वारदातों में रहा शामिल

गिरफ्तार नक्सली डालेर-चिहका मार्ग पर एक ग्रामीण की हत्या कर दी थी.साथ ही राशन व साइकिल भी लूट लिए थे. इसके साथ ही आदवाड़ा के जंगल में पुलिस-माओवादी मुठभेड़ में शामिल रहा. इसके अलावा ग्रामीण का अपहरण, हत्या व आईईडी विस्फोट जैसे कई वारदातों को भी अंजाम दे चुका है. गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ थाना भैरमगढ़ में 5 स्थाई वारंट भी लंबित थे.

READ ALSO,,जोधपुर में 11 लोगों की मौत पर हुआ बड़ा खुलासा..परिवार के सदस्य का है हाथ..इस वजह से की थी सभी की हत्या

Related Articles

Back to top button