inh24छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग – छत्तीसगढ़ में IAS अफसर कोरोना पॉजिटिव…IPS अफसर भी हो चुके हैं संक्रमित

रायपुर – छत्तीसगढ़ में कोरोेना से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। छत्तीसगढ़ में एक IAS अफसर कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। प्रदेश के पहले IAS अफसर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोन पॉजिटिव मिलने के बाद अब अफसर को कोरबा कोविड हॉस्पीटल में भर्ती कराया जा रहा है।  प्रदेश के ये पहले IAS अफसर होंगे जिनमें  कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है।  कोरोना  संक्रमित पाए जाने के बाद IAS अफसर को कोरबा कोविड हॉस्पीटल में भर्ती कराया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा में जिला के पंचायत CEO के पद पर कार्यरत है।  वो कोरोना काल में लगातार सक्रिय थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी  तबियत ठीक नहीं थी। कोरोना के लक्षण महसूस होने के बाद  आईएएस ने अपना टेस्ट कराया । उनका टेस्ट रिपोर्ट आज पॉजिटिव आया है।  IAS को अब कोरबा के कोविड हास्पीटल में भर्ती कराया जा रहा है।  आईएएस 2014 बैच के IAS अफसर हैं।  कवर्धा, दुर्ग के बाद हाल ही में वो कोरबा के जिला पंचायत सीईओ बनाये गये थे।

छत्तीसगढ़ में 2 सीनियर IPS अफसर को कोरोना पॉजेटिव पहले आ चुके हैं, लेकिन किसी IAS के संक्रमित होने की ये पहली खबर है। आईएएस से पहले आईपीएस ओपी पॉल और एडीजी आरके विज कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि दोनों ने कोरोना को मात दे दिया है और अपने घरों में स्वस्थ्य होकर लौट चुके हैं।

Related Articles

Back to top button