अंबिकापुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है खबर है की पत्नी ने पति को जहर देकर हत्या कर दी। फिर शौचालय में बन्द कर गांव के एक युवक के साथ भाग निकली। जहर खुरानी से गंभीर युवक को उपचार के लिए शहर के मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। घटना सूरजपुर जिले के भटगांव क्षेत्र की है। सूरजपुर जिले के नया भटगांव परकोली निवासी 29 वर्षीय पप्पू ठाकुर रक्षाबंधन में पत्नी को लेकर ससुराल कसकेला गया हुआ था। तीन दिनों तक कसकेला में रुकने के बाद उसने पत्नी को फिर घर चलने को कहा था।
इसी बीच 6 अगस्त को पत्नी ने पति के खाने में कीटनाशक देकर शौचालय में बन्द कर दिया और भाग निकली। इसी बीच महिला के भाई ने अपने जीजा को शौचालय से बाहर निकाला। पति ने बताया कि पत्नी ने खाने में कीटनाशक दे दिया है और शौचालय में बन्द कर भाग गई है। युवक को परिजन ने मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया है और मर्ग कायम किया गया है।




