inh24बिहार

ब्रेकिंग – 10वीं-12वीं बोर्ड में फेल हुए स्टूडेंट्स भी होंगे पास, ग्रेस के तौर पर मिलेगा एक्स्ट्रा नंबर

पटना – बिहार सरकार ने कोरोना महामारी के चलते मैट्रिक 10वीं और इण्टरमीडिएट 12वीं परीक्षा में एक या दो विषयों में फेल छात्रों को एक्स्ट्रा नंबर का ग्रेस देकर पास करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कोरोना संक्रमण के चलते बिहार बोर्ड ने यह निर्णय लिया है।  यह फैसला बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने गुरुवार को लिया है।

बता दें कि कोरोना संकट के चलते केंद्र सरकार ने मार्च महीने से पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया था। इसके साथ ही सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेज सहित शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का निर्देश दिया था। तब से सभी स्कूल-कॉलेज बंद हैं। हालांकि सरकार ने 10वीं-12वीं बोर्ड विद्यार्थियों के लिए बची हुई परिक्षाओं का आयोजन किया गया था।

बिहार सरकार ने कोरोना महामारी के चलते मैट्रिक और इण्टरमीडिएट परीक्षा में एक या दो विषयों में फेल छात्रों को एक्स्ट्रा नंबर का ग्रेस देकर पास करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया.

read also,,छत्तीसगढ़ – नेता प्रतिपक्ष कौशिक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, कई बीजेपी नेताओं को होना पढ़ सकता है क्वारंटाइन

Related Articles

Back to top button