रायगढ़ – छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। शहर में आज 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है. जिसमें रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की परिवार के 3 सदस्य और कोसमनारा की एक महिला शामिल है। सभी मरीजों को रायगढ़ जिला अस्पताल मे भर्ती किया गया है.
जिसकी पुष्टि जिला मुख्य चिकित्सक डॉक्टर एस एन ने की है। वहीं आज राजधानी रायपुर में 2 नए कोरोना मरीज मिले है. बता दें कि कल प्रदेश में 483 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. वहीं 217 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है. और 6 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है.



