inh24मनोरंजन

ब्रेकिंग न्यूज़ – सुशांत सिंह राजपूत केस को केंद्र ने सीबीआई जांच की दी मंजूरी

महाराष्ट्र सरकार की तरफ से भारी विरोध के बीच बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर पटना में दर्ज मामले की सीबीआई जांच के लिए बिहार के राज्यपाल ने राज्य सरकार की तरफ से की गई सिफारिशों पर अपनी सहमति दे दी। बिहार सरकार ने सोमवार को मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश भेजी थी. बुधवार को मामले में सीबीआई जांच की मांग करने वाली एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही थी, जिस दौरान केंद्र की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता भी मौजूद थे. एसजी ने बताया कि केंद्र ने बिहार की सीबीआई जांच की सिफारिश मान ली है और केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है.

READ ALSO,,छग के चंदखुरी में इस महीने के आखिरी सप्ताह से शुरु हो जाएगी राम के ननिहाल में कौशल्या माता का मंदिर

बता दें कि बुधवार को सुशांत राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस हृषिकेश रॉय की बेंच ने सुनवाई शुरू की है. इस केस में सीबीआई जांच के लिए याचिका भेजी थी. सुनवाई के दौरान सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह के वकील विकास सिंह ने कहा कि ‘सुशांत के पिता यह चाहते है इस पूरे मामले को सीबीआई को दिया जाना चाहिए.’ वहीं, एक्टर के परिवार की ओर से एक्ट्रेस और एक्टर की एक्स-गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है, जिसके तहत उनका पक्ष भी सुनवाई में मौजूद था. उनकी तरफ से वकील श्याम दीवान ने कहा कि ‘एसजी कि तरफ से जो कहा गया यहां वह मामला नहीं है, ऐसे में अदालत रिया कि याचिका पर गौर करे.’

READ ALSO, राजधानी रायपुर के सभी राम मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, 500 से ज्यादा अधिकारी और जवानों को किया गया तैनात

Related Articles

Back to top button