कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार देर रात प्रदेश में 93 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. वहीं 357 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है. जिसमे रायपुर से 50, दुर्ग से 13, महासमुंद से 8, राजनांदगाव से 10, कबीरधाम से 5, बिलासपुर से 3, सूरजपुर से 2, बलरामपुर से 1, बलौदाबाजार से 1 मरीज शामिल है. और 8 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है. बता दें कि अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2520 है ।





