inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – चरित्र पर संदेह के चलते पति ने पत्नी की पीट -पीटकर हत्या कर दी

छत्तीसगढ़ – धमतरी जिले में एक युवक ने रक्षाबंधन के दिन अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते पीट-पीटकरकर उसकी हत्या कर दी. आरोपी पति अपनी पति के चरित्र पर संदेह करता था इसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होता रहता था। हत्या के बाद आरोपी ने खुद ही थाने पहुंचकर सोमवार देर रात सरेंडर कर दिया। घटना मगरलोड थाना क्षेत्र की है।

READ ALSO,,पंडरी में कपड़ा शो-रूम सील, लॉकडाउन में भी चल रहा था कारोबार

रक्षाबंधन के दिन फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बसंत को अपनी पत्नी के चरित्र पर लेकर संदेह था। इस दौरान बसंत ने आधी जली हुई पड़ी लकड़ी से अपनी पत्नी के सिर पर कई वार कर दिए। इससे उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

READ ALSO,,अयोध्या – राम मंदिर भूमि पूजन का मुहूर्त की तारीख बताने वाले पुजारी को मिली धमकी

जानकारी के मुताबिक, आरोपी की शादी मृतक पत्नी के साथ 8 साल पहले हुई थी शादी के दो साल तक सब ठीक रहा, लेकिन इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। इसके चलते बसंत कुछ समय के लिए घर छोड़कर चला गया और बाहर रहने लगा था। दोनों ग्राम सौंगा के निवासी है.

दिन भर शव के साथ रहा, रात को थाने पहुंचा

बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के दिन फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बसंत को अपनी पत्नी के चरित्र पर लेकर संदेह था। इस दौरान बसंत ने आधी जली हुई पड़ी लकड़ी से यशोदा के सिर पर कई वार कर दिए। इससे यशोदा की मौके पर ही मौत हो गई। दिनभर वह घर में ही पड़ा रहा। इसके बाद रात करीब 11.30 बजे थाने पहुंचा और जानकारी दी।

सुबह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस बसंत के साथ उसके घर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही वारदात में प्रयुक्त लकड़ी भी बरामद कर ली ही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई सुबह शुरू की गई। बसंत के खिलाफ पुलिस कार्रवाई जारी है। उसके दो बेटे भी हैं। उनके भविष्य को लेकर अब संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल परिचितों से बात की जा रही है।

READ ALSO,,छत्तीसगढ़ – नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने डिफ्यूज किया IED बम

Related Articles

Back to top button