inh24देश विदेश

UPSC 2019 का परीक्षा परिणाम जारी, ये है टॉपर्स की लिस्ट

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल सर्विस एग्जाम 2019 का  रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट जारी होने की जारी न्यूज एजेंसी ANI ने ट्विटर के जरिए दी है.  यह परीक्षा 2019 में 2 जून को आयोजित की गयी थी. कुल 829 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसमें 304 उम्मीदवार जनरल कैटेगरी से, 78 EWS, 251 OBC, 129 SC और 67 ST कैटेगरी से हैं। परीक्षार्थियों के मार्क्स 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे।

इन्होंने किया टॉप

 1 प्रदीप सिंह

2 जतिन किशोर

3 प्रतिभा वर्मा

4 हिमांशु जैन

5 जयदेव सी एस

6 विशाखा यादव

7 गणेश कुमार भास्कर

8 अभिषेक सारफ

9 रवि जैन

10 संजिता मोहपात्रा

11 नूपुर गोयल

12 अजय जैन

13 रौनक अग्रवाल

14 अनमोल जैन

15 भौंसले नेहा प्रकाश

16 गुंजन सिंह

17 स्वाति शर्मा

18 लविश ओर्डिया

19 श्रेष्ठा अनुपम

20 नेहा बनर्जी

आपको बता दें कि UPSC मुख्य परीक्षा में कुल 2304 उम्मीदवार सफल हुए थे। इनके लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया 17 फरवरी, 2020 से शुरू हुई थी। लेकिन कोरोना लॉकडाउन के चलते मार्च में इंटरव्यू स्थगित कर दिए गए थे। इसके बाद इंटरव्यू 20 जुलाई से 30 जुलाई के बीच आयोजित किए गए। इसके लिए आयोग ने उम्मीदवारों को इंटरव्यू में आने-जाने के लिए विमान के किराए का भुगतान करने का फैसला किया। कोविड-19 के कारण ट्रेन सेवा पूरी तरह शुरू नहीं हो पाने के कारण यह फैसला लिया गया था

इस डायरेक्ट लिंक से देखें पूरा रिजल्ट और टॉपर्स लिस्ट

Related Articles

Back to top button