छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है रोज नए मामलों में इजाफा हो रहा है। हालांकि स्वस्थ हो रहे मरीजों से रिकवरी रेट छत्तीसगढ़ की काफी अच्छी है । आज पाए गए मरीजों में कुल छत्तीसगढ़ से 178 मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमे रायपुर से 66, दुर्ग से 32, जांजगीर से 27, जशपुर से 25, रायगढ़ से 15, कोरबा से 4, महासमुंद से 3, सूरजपुर व धमतरी से 2 और राजनांदगांव-कांकेर से 1-1 मरीज शामिल है.वहीं 265 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है. बुलेटिन के 3 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है. बता दें कि अब प्रदेश में कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 9800 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 2483 है।





