अब पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को हुआ कोरोना, गए होम क्वारंटाइन में
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को हुआ कोरोना. वह होम क्वारंटीन हैं. कार्ति ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिंदबरम ने ट्वीट कर बताया कि मैंने अभी कोरोना टेस्ट कराया. मुझमें कोरोना के हल्के लक्षण दिखाई दिए हैं जिसके बाद डॉक्टरों ने मुझे होम क्वारंटाइन होने की सलाह दी है.मैं उन सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील करूंगा जो हाल ही में मेरे साथ संपर्क में आए हैं।
आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अब 5 लाख 79 हजार 357 एक्टिव केस हैं. कोरोना महामारी से अब तक 38 हजार 135 मरीजों की मौत हुई है. वहीं, 11 लाख 86 हजार 203 लोग ठीक हो चुके हैं और एक विदेशी लौट चुका है. कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 65.44% हो गया है. कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित दिख रहा है।




