inh24देश विदेश

फेक न्यूज़ – सोशल मीडिया में वायरल प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता की खबर है फर्जी, क्या आपको भी मिला है मैसेज

सोशल मीडिया पर कई ऐसे मैसेज वायरल हो रहे हैं जिनमें कहा जा रहा है कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू की है.कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन के कारण बेरोजगारी दर लगातार बढ़ती जा रही है. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी ने देश में बेरोजगारी पर सर्वे रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट के मुताबिक 3 मई 2020 तक यह देश में बेरोजगारी दर बढ़कर 27.1 फीसदी पर पहुंच गई है.सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज में कहा गया है, “प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता योजना के अंतर्गत भारत सरकार सभी बेरोजगारों को प्रतिमाह ₹ 3500 दे रही है.”

READ ALSO,,छत्तीसगढ़ – कल रक्षाबंधन के अवसर पर राखी और मिठाई दुकान खोलने की मिली अनुमति, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

इस खबर को एक ट्विटर अकाउंट पर इसे पोस्ट किया गया और सैकड़ों लोग इसे शेयर करने लगे. यहां तक कि कुछ न्यूज साइट ने भी इस पर खबर चला दी. अब इस खबर से जुड़ी चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है.भारत सरकार की फेक न्यूज चेक करने वाली संस्था पीआईबी ने इस बारे में एक संदेश जारी किया है. पीआईबी ने कहा है, “प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता योजना के बारे में किया गया दावा और दिया गया ब्लॉग लिंक फर्जी है. भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है.”

अप्रैल 2020 में देश में बेरोजगारी दर बढ़कर 23.5 फीसदी पर पहुंच गई थी. अकेले अप्रैल महीने में बेरोजगारी दर में 14.8 फीसदी का इजाफा हुआ था. पिछले महीने के मुकाबले अप्रैल में बेरोजगारी दर में तेज बढ़ोतरी हुई थी. प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता योजना का संदेश और इसमें भेजे गए लिंक की मदद से सायबर ठग आपको रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ रकम उनके अकाउंट में जमा करने के लिए कहते हैं.आपको यह भी ध्यान रखने की जरूरत है कि भारत सरकार अपनी किसी भी योजना के लिए आपसे कोई रकम चार्ज नहीं करती. इसके साथ ही आपको भारत सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी उसकी वेबसाइट से ही जुटाने की कोशिश करनी चाहिए.

Related Articles

Back to top button