कोरिया – अभी-अभी कोरिया से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है सोशल डिस्टेंसिंग उल्लंघन मामले में कांग्रेस नेता और मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. एसडीएम मनेन्द्रगढ़ आरपी चौहान ने मनेन्द्रगढ़ थाने में FIR दर्ज कराई है| धारा 144 और सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन मामले में FIR दर्ज कर लिया गया है|
आपको बता दें कि बुधवार को फुटकर व्यापारियों के समर्थन में पूर्व नपाध्यक्ष ने भीख मांगकर प्रदर्शन किया था. पूर्व नपाध्यक्ष पर धारा 186, 188, 269,270,283, महामारी अधिनियम की धारा 3, आपदा प्रबंधन की धारा 57 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है|




