inh24देश विदेश

भारत सरकार ने चीन को दिया एक और बड़ा झटका, रंगीन टेलीविजन के आयात पर लगाया प्रतिबंध

सरकार ने बृहस्पतिवार को रंगीन टेलीविजन के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया। सरकार के इस फैसले को चीन को झटका और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ओर एक और कदम माना जा रहा है। इस कदम का उद्देश्य टेलीविजन के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना और चीन जैसे देशों से गैर-जरूरी वस्तुओं के आयात को कम करना है.

 बता दें कि विदेश व्यापार महानिदेशालय डीजीएफटी ने एक अधिसूचना में कहा, ‘रंगीन टेलीविजन की आयात नीति को मुक्त से बदलकर प्रतिबंधित कर दिया गया है.’  यह आयात प्रतिबंध 36 सेंटीमीटर से लेकर 105 सेंटीमीटर से अधिक की स्क्रीन आकार वाले रंगील टेलीविजन सेट के साथ ही 63 सेंटीमीटर से कम स्क्रीन आकार वाले एलसीडी टेलीविजन सैट भी प्रतिबंध की श्रेणी में हैं.

Related Articles

Back to top button