आज 256 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 2884 हो गए हैं।
देर रात फिर नए 81 कोरोना पॉजिटीव मरीजों की पहचान की गई, जिसमें जिला जांजगीर-चांपा से 17, कवर्धा से 16, कोरिया व रायपुर से 11-11, सरगुजा से 07,रायगढ़ से 05, बिलासपुर व सूरजपुर से 04-04, दुर्ग व महासमुंद से 02-02, कोरबा व जशपुर से 01-01 है। वहीं 285 मरीज डिस्चार्ज किये गए है । आज पाए गए पॉजिटीव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है।

ठीक इससे पहले प्रदेश में कोरोना के नए 175 नए मरीजों की पहचान की गई थी। जिसमे रायपुर से 93, राजनांदगांव से 21, दुर्ग से 13, कोंडागांव से 9, बिलासपुर से 8., जांजगीर स व बलौदाबाजार से 4, कांकेर व नारायणपुर से 3, मुंगेली-कोरिया-सूरजपुर -बस्तर व दंतेवाड़ा से 2 और ,बेमेतरा-कबीरधाम-गरियाबंद-कोरबा-सरगुजा-बलरामपुर व जशपुर से 1-1 मरीज शामिल थे ।




