छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में एक जवान घायल हुआ है। घायल जवान का नाम लक्ष्मण बेड़जा बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक घायल जवान को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। इस मुठभेड़ की पुष्टि एसपी कमलोचन कश्यप ने की है। उन्होंने बताया कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र के आऊटपल्ली के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों ओर से जबरदस्त फायरिंग हुई।



