भारत के पहले बेहतरीन राफेल जेट उड़ाने वाले विंग कमांडर सैनिक स्कूल के हिलाल अहमद राथर होंगे। बता दें कि विंग कमांडर राथर कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले है। विंग कमांडर हिलाल अहमद राथर वर्तमान में पेरिस फ्रांस में भारतीय रक्षा अटैची हैं। उन्होंने राफेल की त्वरित सुपुर्दगी सुनिश्चित की और भारतीय परिस्थितियों के अनुसार इसे हथियारबद्ध भी किया है।आपको बता दें कि उन्होंने एनडीए में स्वॉर्ड ऑफ ऑनर जीता है। वर्तमान में भारत के बेहतरीन फाइटर पायलट में से एक हैं।




