inh24देश विदेश

बेवफा पत्नी 5 बच्चो को छोड़ प्रेमी संग हुई फरार, पति ने मांगी शासन से मदद

मथुरा से एक खबर सामने आई है जिसमें एक बेवफा पत्नी ने  5 बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग से फरार हो गई है और इधर पति  पत्नी  के घर लौटने की आश देखते रहे है  लेकिन बेवफा देवी डेढ़ वर्षो तक अपनी ससुराल नहीं लौटी।  आखिर में पति  ने हताश होकर प्रशासन से अपनी देवी जी को घर वापिसी की गुहार लगाई हैमामला जनपद मथुरा के तहसील महावन के समीप सटे गांव हयातपुर का हैं।

जिसमें पति  ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए है।  एसएसपी मथुरा को लिखें प्रार्थना पत्र में जगदीश पुत्र बाबूलाल निवासी हयातपुर ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसकी शादी फरवरी 2005 में हिंदू रीति रिवाज के तहत आगरा थाना क्षेत्र सिकंदरा शास्त्रीपुरम में से हुई अब 2020 तक पत्नी कई बार अवैध लोगों के साथ बीच-बीच में घर छोड़कर भाग गई ।काफी खोजबीन के बाद छः छः महीने और 1 वर्ष बाद घर वापस आ गई लेकिन इस बार डेढ़ साल से अभी तक घर नहीं आई है ।

प्रार्थी जगदीश ने प्रार्थना पत्र में कहा कि मेरी पत्नी सलमा हयाक शालू उम्र 35 वर्ष के अन्य लोगों के साथ नाजायज संबंध है और इसी बीच मेरे साथ रहकर 5 बच्चों को जन्म दिया जगदीश का कहना है कि पत्नी बहाने बनाकर कुछ जेवरात व कुछ पैसे अपने भाई की शादी के लिए कह कर  गई थी । इस बात को आज डेढ़ साल हो गए ।

 थाना सिकंदरा को भी पीड़ित ने  रजिस्टर करें से अपना प्रार्थना पत्र भेजा है और जगदीश कहना है कि मैं काफी गरीब तबके से  हूँ और रिक्शा चला कर अपना जीवन यापन करता हूँ  और 5 बच्चों को पढ़ा लिखा और भरण पोषण कर रहा हूँ। प्रार्थी जगदीश का कहना है कि मैं बच्चों को पढ़ा लिखाउँ व खाना बनाकर सुबह-शाम खिलाऊं यह सब मुझसे नहीं होता है प्रार्थी पत्नी को डेढ़ वर्षो तक ढूंढता रहा और आखिरकार  जब उसका पता चल लेकिन आने को तैयार नहीं है ।

पीड़ित पति जगदीश का कहना है कि मेरी सरकार से प्रार्थना है कि शासन-प्रशासन मेरी पत्नी को मुझे सुपुर्द करा दे। और मेरा जीवन सकुशल बीते। प्रार्थना पत्र में आगे लिखते हैं कि मैं कई बार अपने ससुराल पत्नी को उसके मायके लेने गया लेकिन मुझे उसके मायके वाले डांट फटकार कर और गुंडों पर पिटवाने की धमकी देकर वापस भेज देते हैं। प्रार्थी आगे कहता कि इससे मेरे सम्मान को ठेस पहुंच रही है।

read also हरभजन सिंह अपने बिजली बिल देख कर चौके, कंपनी से पूछे, क्या पूरे मोहल्ले का बिल मेरे ही बिल में जोड़ दिए

Related Articles

Back to top button