छत्तीसगढ़ में कोरोना से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। की सरकार ने कोरोना मरीजों के उपचार के लिए प्रदेश के तीन प्राइवेट अस्पतालों कोअनुमति दे दी है। छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। हालात को देखते हुए सरकार ने कोरोना मरीजों के उपचार के लिए प्रदेश के तीन प्राइवेट अस्पतालों को अनुमति दे दी है।
मिली जानकारी के अनुसार अब बालको, NHMMI और अपोलो बिलासपुर में भी कोरोना मरीजों का उपचार हो सकेगा। निजी अस्पतालों में उपचार के लिए मरीजों को उपचार का खर्च खुद वहन करना होगा।
बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 7087 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 4683 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 39 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2365 मरीजों का उपचार जारी है।





