inh24जरा हटकेदेश विदेश

कल है कारगिल विजय दिवस, क्या आपको पता है कारगिल विजय दिवस क्यों मनाया जाता है, यहाँ जाने

कारगिल विजय दिवस हर साल कारगिल युद्ध में भारतीय सेना की जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। 26 जुलाई 1999 के दिन भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध के दौरान चलाए गए ‘ऑपरेशन विजय’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। कारगिल युद्ध में शहीदों की वीरगाथाएं फिल्मों की माध्यम से भी लोगों को दिखाई गई है। ऐसे में कारगिल विजय दिवस के मौके पर आपको बताते हैं कि कारगिल युद्ध को लेकर बॉलीवुड में कौन-कौन सी फिल्में बनी हैं…

लक्ष्य

फरहान अख़्तर ने रितिक रोशन और अमिताभ बच्चन को लेकर एक मूवी बनाई थी। साल 2004 में आई इस फ़िल्म का नाम ‘लक्ष्य’ था। फ़िल्म की कहानी 1999 के कारगिल युद्ध के फिक्शनल बैकग्राउंड में बनाई गई थी। रितिक ने फ़िल्म में कैप्टन करण शेरगिल का किरदार निभाया था।

एलओसी कारगिल

साल 1999 में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आए। पाकिस्तान सेना कारगिल सेक्टर पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद भारतीय सेना उन्हें बाहर धकेला। लेकिन कई सैनिकों ने शहादत भी दी। इस युद्ध पर जेपी दत्ता ने 2003 में ‘एलओली कारगिल’ बनाई। इसमें एक से बड़कर एक एक्टर्स शामिल थे।

Stumped

साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म स्टम्प्ड भी कारगिल वॉर पर आधारित है। रवीना टंडन स्टारर इस फिल्म में कारगिल वॉर एक सैनिक की कहानी दिखाई गई है, जो युद्ध में गया है और रवीना ने उसकी पत्नी का किरदार निभाया है। इस फिल्म को प्रोड्यूस भी रवीना टंडन ने ही किया था।

मौसम

2011 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहिद कपूर और सोनम कपूर नज़र आए थे। फिल्म मौसम कारगिल वॉर पर आधारित है और एक पंजाबी शख्स की कहानी है, जो कश्मीरी लड़की से प्यार करता है। हालांकि, युद्ध की वजह से वो अलग हो जाते हैं।

धूप

फिल्म धूप वैसे तो एक फैमिली ड्रामा है, जो रियल लाइफ घटना पर आधारित है। इस फिल्म में कारगिल वॉर में शहीद हुए कैप्टन अनुज नय्यर की फैमिली से जुड़ी कहानी है। इस फिल्म में ओमपुरी ने कैप्टन का किरदार निभाया है। इसमें उस एंगल को लिया गया है, जब कारगिल वॉर के शहीदों के घरवालों को सरकार की ओर से पेट्रोल पंप दिए गए थे। 

Related Articles

Back to top button