छत्तीसगढ़

जगदलपुर- जब कलेक्टर रजत बंसल एवम पुलिस अधीक्षक दीपक झा निकले साईकल पर शहर का जायजा लेने

बस्तर में तैनात बस्तर कलेक्टर रजत बंसल एवम पुलिस अधीक्षक दीपक झा समय समय पर शहर का भ्रमण करते दिख जाते है। आज भी जगदलपुर की सड़क पर साईकिलिंग करते हुए शहर के भ्रमण पर निकले आईएएस और आईपीएस अफसर को देखकर लोगो मे हैरानगी नजर आयी।

बता दें कि जगदलपुर शहर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजो को देखते हुए शहर में 23 जुलाई से 30 जुलाई तक लॉक डाउन की घोषणा की गई है। सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक प्रतिष्ठान खोलने के आदेश दिए गए है, वही सख्त निर्देश दिये गए है कि बिना मास्क व बेबजह बाहर ना घूमे जिसका पालन करते लोग नजर भी आ रहे है, जो पालन नही करते है उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

शहर के वरिष्ठ अधिकारी साईकिल से ही शहर के भर्मण पर निकले पड़े, साथ ही कुछ लोगो पर मस्क ना पहनने को लेकर कार्रवाई भी की साथ ही संजय मार्केट के कंटेन्मेंट जोन पहुँचकर जायजा लिया और कंटेन्मेंट जोन के दुकानों को स्थानांतरित करने का अवलोकन किया, साथ ही दलपत सागर पहुँचकर पौधारोपण कार्यक्रम में पहुँचकर पौधरोपण किया।

साथ ही शहरवासियों से बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने अपील की है कि कोरोना को देखते हुए कम से कम घर से बाहर निकले अगर कुछ आवश्यक कार्य से बाहर निकलते है तो मास्क का प्रयोग अवश्य करे साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे । दोनों अधिकारी साइकिल से शहर भर्मण कर रहे थे तब शहर के लोगो ने बड़े ध्यान से देखा, दोनो ही अफसर साईकिल से बड़े आराम से शहर का भर्मण करते नजर आए। बहुत ही कम ऐसे बड़े अधिकारी साईकिलिंग करते नजर आते है।

Related Articles

Back to top button