inh24छत्तीसगढ़

अब प्लाज्मा थैरेपी से होगा छत्तीसगढ़ में कोरोना का उपचार, ICMR के डायरेक्टर से CM भूपेश बघेल ने की थी चर्चा

रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ICMR केडायरेक्टर बलराम भार्गव से शनिवार को दूरभाष पर बातचीत की. इस दौरान कोविड-19 के नियंत्रण के लिए प्लाज्मा थैरेपी सहित अन्य विषयों पर विस्तार से विचार–विमर्श किया.

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रो. भार्गव से छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए अपनाए जा रहे उपायों के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए इलाज सुविधाओं में किए जा रहे विस्तार और कोविड-19 टेस्टिंग की संख्या में बढ़ोत्तरी के संबंध में बताया.

उन्होंने संक्रमित मरीजों के प्लाज्मा थेरेपी से उपचार के साथ ही आगे की कार्ययोजनाओं और उपचार हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की. मुख्यमंत्री ने प्लाज्मा थैरेपी के संबंध में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक सिंह से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है.

read also,,महिला के अंतिम संस्कार के बाद जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव, सामान्य मौत समझकर शामिल हुए थे लोग, सभी दहशत में

Related Articles

Back to top button