inh24छत्तीसगढ़

Corona breaking – रायपुर में आज फिर फूटा कोरोना बम, रायपुर में 244 मरीज, छग में कुल आंकड़ा 426

छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। शुक्रवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 426 नए मरीज सामने आए हैं। अभी-अभी 88 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने अपडेटेड मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया कि रायपुर में फिर 80 नए मरीजों की पहचान हुई है इसके साथ ही आज रायपुर में ही 244 मरीज पाए गए हैं।।

इसी तरह बेमेतरा से 7 व दुर्ग से 1 कोरोना मरीज की पहचान हुई है। शुक्रवार को अब तक कुल 426 कोरोना मरीज की पहचान हुई है। 180 लोगों को स्वस्थ होने पर आज डिस्चार्ज किया।

इससे पहले आज रायपुर से 164 मरीजों की पुष्टि हुई थी तो वहीं प्रदेश के अन्य जिलों से अब तक 338 मरीज पाए गए थे। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमित 6819 पाए गए हैं तो वहीं मरीज 4567 स्वस्थ होकर घर चुके हैं। अब तक प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमण से 36 मरीजों की मौत हुई है । अब छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 2216 है। देखिये बुलेटिन

बता दें कि पहले रायपुर से 164, राजनांदगांव से 28 , दुर्ग से 19, बस्तर से 18, कांकरे से 15, कोंडागांव- कोरबा से 14 ,बलरामपुर से 11, रायगढ़ से 10, बीजापुर-सरगुजा से 9, सूरजपुर से 8, जांजगीर से 6, जशपुर से 3, बालोद-बलौदाबाजार-दंतेवाड़ा-बिलासपुर से 2 और महासमुंद-गरियाबंद से 1-1 मरीज शामिल थे।

Related Articles

Back to top button