कई बार कोई अच्छी और फायदेमंद चीज भी गलत समय पर खा लेने से हमारे सेहत पर उल्टा असर होता है। हम जो भी खाते हैं उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है. फूड के रिएक्शन भी होते हैं. इसलिए अपने आहार में यह बात आपको अच्छी तरह पता होनी चाहिए कि कौन सी चीजें कब खानी हैं. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसे 5 फूड जो कभी भी खाली पेट नहीं खाने चाहिए.
read also,, क्या आपको पता है बार-बार हाथ धोने से हो सकती है ये बीमारी, जानें इसके रोकथाम के उपाय
खाली पेट भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें
1 .खट्टे फल
खट्टे फल विटामिन सी का अच्छा स्रोत होते हैं. इनमें संतरा, मौसंबी, नींबू, कीवी जैसे फल शामिल हैं. हो सकता है कि आपको यह फल बहुत पसंद हों और हों भी क्यों न इनमे सेहत का खजाना जो है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट इन्हें लेने से यह आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकते हैं. असल में खट्टे फल यानी साइट्रस फ्रूट्स ऐसिडिक होते हैं. इन्हें खाली पेट लेने से हार्टबर्न और गैस्ट्रिक समस्याएं हो सकती हैं
read also,,रायपुर – सीएसपी का चालक आरक्षक निकला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
2 . टमाटर
अगर टमाटर का नाम सुनते ही आपके मुंह में भी पानी आ जाता है, तो यकीनन आप सेहत और स्वाद से भरपूर आहार को पसंद करते हैं. टमाटर आपकी पूरी सेहत के लिए अच्छे होते हैं. टमाटर में विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि टमाटर को खाली पेट खाना आपको फायदे के साथ ही नुकसान भी पहुंचा सकता है. असल में टमाटर के एसिडिक नेचर की वजह से यह खाली पेट खाने पर आपके पेट को नुकसान पहुंचा सकता है. खाली पेट टमाटर खाने से पेट में दर्द या अल्सर जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
3. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स
भले ही आपको कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पसंद हों, लेकिन यह आपकी सेहत के लिए अच्छी नहीं. फिर भी अगर आप इन्हें लेते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी खाली पेट इनका सेवन न करें
read also,,कलेक्टर ने दिखाएं सख्त तेवर, नियम तोड़ने वाले वकील, व्यापारी, और पार्षद समेत 21 लोगों पर FIR दर्ज
4. सलाद
कहते हैं कि सलाद सेहत से भरपूर आहार है. यह आपके पाचन में मदद करता है और वजन कम करने में भी खूब मददगार होता है. सलाद फाइबर (Fiber) से भरपूर होता है, जोकि सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट सलाद खाने से आपको फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है. खाली पेट सलाद लेने से पेट में गैस, हार्टबर्न जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
5. केला
केले में बहुत से पोषक तत्व होते हैं. यह एक अच्छा आहार है. केला मैग्नीशियम और पोटैशियम से भरपूर होता है. लेकिन इसे खाली पेट खाने से बचना चाहिए. असल में केले में मौजूद ये पोष्टिक तत्व पेट में बेचैनी, उल्टी जैसी परेशानी पैदा कर सकते हैं.
read also,,700 साल के इतिहास में पहली बार सील हुआ माँ दंतेश्वरी का दरबार, पुजारी ने कही ये बातें




