कोरोना संक्रमण राज्य में भयावह रूप लेता फ् रहा है। प्रदेश में कल कोरोना का नया रिकॉर्ड कायम हुवा है देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कल एक दिन में सबसे ज्यादा 371 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही एक दिन में कल 5 मौतें भी हुई हैं। इनमें 4 रायपुर और एक दुर्ग में bsf के जवान की मौत हुई है। अब प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 34 पहुंच गया है।

रायपुर से अभी अभी 91 नए मरीज मिले हैं जिसके बाद एक दिन में सर्वाधिक रायपुर से कुल 205 मरीज मिले हैं। अब
प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 1949 पहुँच गई है।
इससे ठीक पहले जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक कल प्रदेश में 255 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जिसमे जिला रायपुर से 114, कबीरधाम से 34, कांकेर से २०, राजनांदगांव से 17, मुंगेली से 16, जांजगीर चाम्पा से 12, बस्तर से 10, बिलासपुर से 06, दुर्ग से 05, नारायणपुर व गरियाबंद से 04-04 कोरिया से 03, जशपुर से 02, बालोद, धमतरी, बलौदा बाजार, महासमुंद, सरगुजा, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर से 01-01 मरीज शामिल है. वहीं आज 147 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए थे।




