23 July 2020 – जानिए आज का राशिफल
????- मेष – आप योग और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करें। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। बिजली कटौती या फिर किसी अन्य वजह से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
आज आपका शुभांक – 6
????- वृष – जिन लोगों नेे अतीत में निवेश किया था आज धन लाभ होने की संभावना बन रही है। शाम के समय कुछ हँसी-ख़ुशी भरा वक़्त बच्चों के साथ गुज़ारें। कोई भी फ़ैसला लेने से पहले दूसरों की ज़रूरतों को समझने की कोशिश करें। आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा।
आज आपका शुभांक – 5
????❤️????- मिथुन – आज आपको फिजूलखर्ची पर काबू करना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। आज आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं। आज आपके पास काफी खाली वक्त होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप वो काम नहीं कर पाएंगे जो आपको करना था। कुसंगति से बचें।
आज आपका शुभांक – 3
????- कर्क – आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में धन लाभ करा सकती है। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी ग़ैरहाज़िरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। जीवनसाथी का मिज़ाज बढ़िया है, कोई सरप्राइज़ मिल सकता है।
आज आपका शुभांक – 7
????- सिंह – जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें- ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक़्त। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। सहकर्मियों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है।
आज आपका शुभांक – 5
????????????- कन्या – आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। प्यार-मोहब्बत की नज़रिए से बेहतरीन दिन है। भले ही छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियाँ दे सकता है। सहकर्मियों का ख़ास ध्यान रखें। यह दिन बेहतरीन दिनों में से एक हो सकता है।
आज आपका शुभांक – 4
⚖️- तुला – आज आप जिस सामाजिक कार्यक्रम में जाएंगे, वहाँ आप सबके ध्यान का केन्द्र होंगे। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करने की आपकी महत्वाकांक्षा फलीभूत हो सकती है। इस काम को पाने के लिए झेली गयी सारी आपकी मुसीबतें मिट जाएंगी।
आज आपका शुभांक – 6
????- वृश्चिक – आज आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में फिर पा सकें। बच्चों के साथ समय बिताना ख़ास होगा। कार्यक्षेत्र में हालात आपके पक्ष में रुख़ करते मालूम होंगे। आज आपके पास मनपसंद काम करने के लिए पर्याप्त समय होगा।
आज आपका शुभांक – 8
????- धनु – दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे। मुहब्बत का सफ़र प्यारा, मगर छोटा होगा। वैवाहिक जीवन में जो भी शिकायतें हैं सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी। घर मे कपूर का धुँआ करें।
आज आपका शुभांक – 5
????- मकर – आज रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। आपका भाई मददगार साबित होगा। अपने प्रिय की ग़ैरमौजूदगी में आप ख़ुद को बिल्कुल खाली महसूस करेंगे। तरोताज़गी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन है। व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है।
आज आपका शुभांक – 5
⚱️- कुम्भ – योग और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा- और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर कामों को पूरा कर सकते हैं।
आज आपका शुभांक – 3
????- मीन – आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। घर में कुछ बदलाव आपको भावुक बना सकते हैं, विवादित मुद्दों को उठाने से बचें। किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें – मुमकिन है कि भागीदार आपका बेजा फ़ायदा उठाने की कोशिश करें। आपके जीवनसाथी मददगार साबित होगा।
आज आपका शुभांक – 9



