छत्तीसगढ़

गरियाबंद जिले में बढ़ता हुवा कोरोना संक्रमण, आज फिर मिले 6 मरीज, जानिए कहां कहां

प्रतीक मिश्रा गरियाबंद – कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है रहा है,आज जिले में 6 कोरोना के मरीज़ मिले है,जिसमे से दो मरीज़ गरियाबंद के है और तीन मरीज़ देवभोग ब्लॉक के है, एक मरीज़ मैनपुर ब्लॉक के धुरवागुड़ी का है।

सीएमएचओ डॉक्टर एन आर नवरत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि देवभोग ब्लॉक के खुटगॉव से 1,सोनामुंदी से 1 और लाटापारा से कोरोना का एक मरीज़ पाया गया है,सीएमएचओ ने बताया की दो मरीज़ गरियाबंद और एक मरीज़ धुरवागुड़ी का है, रायपुर एम्स द्वारा सभी की पुष्टि की गयी है। वही मौके के लिए टीम रवाना किये जाने की बात सीएमएचओ द्वारा कही गयी है।

आपको बता दे कि आज कुल 230 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 116 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 5968 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 1709 है।

आज मिले मरीजों में रायपुर से 70, सुकमा से 36, दुर्ग से 28, कांकेर से 15, जांजगीर चांपा से 13, मुंगेली से 11, बीजापुर और रायगढ़ से 9-9, बिलासपुर से 7, गरियाबंद और बस्तर से 6-6, नारायणपुर से 5, बेमेतरा महासमुंद से 3-3, राजनांदगांव, बालोद और कोंडागांव से 2-2, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर से 1-1 मरीज मिला है।

Related Articles

Back to top button