सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी को सीबीआई ने बुलाया पूछताछ के लिए, यह है मामला
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबियों पर इनकम टैक्स और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बाद अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का शिकंजा कसता जा रहा है. सीएम गहलोत के ओएसडी देवाराम सैनी आज सीबीआई की पूछताछ के लिए जयपुर स्थित सीबीआई दफ्तर पहुंचे हैं।
सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी देवाराम सैनी से सीबीआई चूरू के थानाधिकारी विष्णुद्त विश्नोई की मौत के मामले में पूछताछ कर रही है. सीबीआई की जांच पहले से चल रही थी, लेकिन इस केस में सीबीआई अब ज्यादा सक्रियता दिखा रही है. सोमवार को सीबीआई ने कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनियां के घर पर छापेमारी की थी।
बताया जा रहा है कि सीबीआई आज फिर विधायक कृष्णा पूनियां से भी पूछताछ करेगी. गौरतलब है कि 23 मई को चूरू के थानाधिकारी विष्णुद्त विश्नोई का शव उनके आवास की छत से लटकता पाया गया था. राजस्थान सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी।



