छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां अपने बेटे को गेम खेलने से मना करना एक पिता को महंगा पड़ गया. सूरजपुर के तिलसिंवा में एक 17 वर्षीय लड़के ने पिता के PUBG खेलने से मना करने पर आत्महत्या कर ली. इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है. वहीं पुलिस इस मामले की जांच मे जुटी हुई है.

जानकारी के मुताबिक मृतक के पिता प्रेमसिंह ने कहा है कि रितेश ने इसी साल 12वीं कक्षा पास की थी.आगे उन्होंने बताया कि रितेश को पिछले एक साल से PUBG की लत लग चुकी थी. वो हमेशा ही मोबाइल में गेम खेलता रहता था और जिसके कारण उसके व्यवहार में भी परिवर्तन आने लगा था.
थाना प्रभारी डी एन शुक्ला ने बताया कि मृतक ने गुरुवार को रितेश के पिता ने गेम खेलने से मना किया और उसे खेत में काम पर चलने के लिए कहा था, जिसे लेकर रितेश नाराज हो गया और उसने अपने पिता के कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया था. शुक्रवार की सुबह जब उसके पिता ने दरवाजा खोला तो रितेश फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर चुका था.




