बॉलीवुड – फ़िल्मी दुनिया से खबर आ रही है की पंजाबी इंडस्ट्री के फेमस सिंगर बी प्राक पिता बन गए हैं। उन्होंने खुद ये खुशखबरी अपने फैन्स को दी है। बी प्राक ने बेटे की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘ओह माय गॉड इस मैसेज को टाइप करते हुए मेरे हाथ कांप रहे हैं। मैं एक नन्हे बेटे का पिता बन गया हूं।

बी प्राक ने इसके साथ ही अपनी पत्नी के लिए भी बहुत प्यारा सा मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा, दोस्तों मैं अपनी पत्नी को शुक्रिया कहना चाहता हूं। अपनी क्वीन को इतने प्यार के लिए। मैं पिछले 9 महीने से तुम्हें देख रहा हूं मीरू। तुमने जो दर्द सहा, वो बिना नींद की रातें, ये कोई भी नहीं कर सकता सिवाए एक मां के। मैं जितना तुम्हें धन्यवाद कहूं उतना कम है। मेरी जान आई लव यू सो मच। मैं कभी ये 9 महीने नहीं भूल सकता।
उन्होंने आगे लिखा, ‘मीरू एक वादा उस दिन किया था जब शादी की थी और एक वादा आज करता हूं कि मैं तुम्हें और हमारे बेबी को अच्छी बेस्ट लाइफ दूंगा। जितना मेरी रानी तुम सोच भी नहीं सकती। मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा फिर चाहे डायपर चेंज करना हो, पॉटी साफ करनी हो। कैसे तुम्हें धन्यवाद कहूं बस ये बता दो मुझे’।




