inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिला अस्पताल में कोविड-19 की होगी निशुल्क जाँच, Truenet & Test Covid-19 मशीनो के जरिये किये जायेंगे टेस्ट

बलौदाबाजार – कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही जंग के बीच जल्द ही जिला हास्पिटल में कोविड19 टेस्ट प्रक्रिया शुरू होगी. इसके लिए अस्पताल में टेस्टिंग रूम तैयार किया गया है. सरकार की ओर से कोविड-19 जांच के लिए मशीन की सुविधा दी गई है. जिससे अब लोगो को कोरोना वायरस जांच के लिए रायपुर नहीं जाना पड़ेगा।

मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल पैथालॉजी विभाग के डॉ अशोक वर्मा ने बताया कि ब्लड टेस्ट जांच कर एप्रुवल के लिए भेजा गया है. संचालनालय से रिपोर्ट आने के बाद लैब शुरू हो जाएगा. बताया जा रहा है की स्टाफ़ का राज्य स्तरीय लैब से प्रशिक्षण पूर्ण हो गया है. चिकित्सक की सलाह पर संभावित मरीज की जांच की जायेगी, और जांच पूरी तरह निशुल्क होगा।

बलौदाबाजार जिले के सीएमएचओ डॉ. केआर सोनवानी ने बताया कि राज्य शासन द्वारा संदिग्ध मरीजों का सेंपल लेकर यहां जांच किया जायेगा. एम्स रायपुर में आरटीपीसीआर के जरिए जांच होती थी. अब उसी तकनीक में Truenet & Test Covid-19 मशीन के जरिए जांच की जाएगी. इसमें दो घंटे में रिजल्ट मिल जाएगा. इससे मरीजों की पहचान के साथ इलाज में सहायता मिलेगी. उन्होंने बताया कि एक दिन में 16 से 24 लोगों की जांच हो सकता है।

बता दें कि जिला अस्पताल में लगाई जा रही मशीन कोविड जांच करने की नई तकनीक है, जिसमें संभावित मरीज के नाक से लिये गए स्वाब सैम्पल की जांच की जाती है. इसका परिणाम एक ही दिन में प्राप्त हो जाता है. इस लैब के लिए बीएसएल 2 स्तर का मानक जरूरी होता है. जिसे अब बलोदा बाजार जिला अस्पताल में स्थापित किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button