inh24छत्तीसगढ़

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग केंद्र लालपुर ने आने वाले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जारी अलर्ट में कहा गया है कि जिसमें प्रदेश के सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, रायगढ़, कोरबा, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर सुकमा, जिले के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

इसके साथ ही 48 घंटे के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 48 घंटों के लिए जारी पूर्वानुमान में बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, कवर्धा, बेमेतरा, जांजगीर, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर, और कोंडागांव जिले के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है।

Related Articles

Back to top button