अब जिला अस्पताल में गरियाबंद में ही हो जाएगी कोरोना की जांच, जानिए कैसे
गरियाबंद – जिलेवासियों को कोरोना की जांच के लिए अब ना तो रायपुर पर निर्भर रहना पड़ेगा और ना ही जांच का हफ़्तों इंतजार करना पड़ेगा, जिला अस्पताल में ही अब कोरोना की जांच शुरू हो गयी है, जांच की रिपोर्ट भी एक घण्टे में सामने आ जायेगी, फिलहाल जिला अस्पताल में प्रतिदिन 50 के आसपास सैम्पलों की जांच हो रही है।
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्ने ने बताया कि जिला अस्पताल में शुक्रवार से सैम्पलों की जांच शुरू हो गयी है, जिला अस्पताल के कक्ष क्रमांक 13 में रैपिड एंटीजन डिटेक्शन टेस्ट मशीन लगाई गई है, इस मशीन के जरिए लोगो के सैम्पलों की जांच की जा रही है, इसकी जांच रिपोर्ट एक घण्टे में ही प्राप्त हो जाती है।
उन्होंने बताया कि जांच मशीन को केवल तीन लोग ऑपरेट करते है और फिलहाल प्रतिदिन 50 सैम्पल की जांच की जा रही है, उन्होंने बताया कि मैनपावर बढ़ाने पर जांच की संख्या भी 200 तक बढ़ाई जा सकती है।
सीएमएचओ नवरत्ने ने बताया कि जिले का कोई भी नागरिक शंका होने पर जिला अस्पताल पहुंचकर अपनी जांच करवा सकता है, इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी लोगो के बीच जाकर जांच कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सीएमएचओ श्री नवरत्ने ने भी लोगो से जिला अस्पताल पहुंचकर जांच कराने की अपील की है।
बतादे कि जिले में अबतक कुल 49 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके है, इनमे से 43 मरीज ठीक होकर घर वापिस लौट आये है, जिले में अब केवल 6 संक्रमित मरीज है जिनका रायपुर एम्स में ईलाज जारी है।




