inh24छत्तीसगढ़

#SpeakUpForStudents पर छात्रों के लिए बोले पीसीसी चीफ मरकाम, परीक्षा न होने की उठी हैं मांग

UGC के गाइडलाइन्स के बाद देश भर के यूनिवर्सिटी को परीक्षा लेने की अनुमति प्रदान कर दी गयी थी जिसके बाद इसे लेकर छात्र वर्ग में नाराजगी है। युवाओं का कहना है कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में परीक्षा लेना उचित नहीं है। आपको बता दें कि ट्विटर पर ऐसी ढेरों पोस्ट वायरल हुई थी जिसमें युवाओं ने इसका विरोध किया है।

मामले में अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस द्वारा इस परीक्षा के विरोध में चलाये जा रहे speak up for students कार्यक्रम को लेकर ट्वीट किया है। पीसीसी चीफ मरकाम ने ट्वीट कर कहा है कि केंद्र सरकार छात्र हितों की चिंता किए बग़ैर अपनी जिद्द से बाहर नहीं आ रही है। कोरोना महामारी जैसी भयावह परिस्थिति में हमारे देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद कीजिए, सभी की जान क़ीमती है।

Related Articles

Back to top button