सरगुजा के अस्पताल में डॉक्टरों की पिटाई करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की गिरफ्तारी की सुचना पर डॉक्टरों द्वारा जारी प्रदर्शन ख़त्म हो गया। पुरे मामले में सरगुजा कलेक्टर और आईजी सहित स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से भी डॉक्टरों ने खुलकर शिकायत की थी।
आपको बता दें कि डॉक्टरों से मारपीट मामले में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने गृह मंत्री से बात कर जल्द आरोपी को पकड़ने के लिए कही थी। सरगुजा एडिशनल एसपी ने कहा कि आरोपी को झारखंड के राजधानी रांची से गिरफ्तार किया गया है।