inh24राशिफल - अध्यात्म

05 जुलाई 2020 – जानिए आज क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, आज का राशिफल

मेष: आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। आज आराम पसंद दिन है आपके लिए।अध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सभी कामकाज आसानी से पूरे हो जाएंगे। धन प्राप्ति के लिए एक सामान्य दिन है। धन समृद्धि को बढ़ाने के लिए नए प्लान पर काम करेंगे।

वृषभ: प्रतिस्पर्द्धा में विजय मिलेगी। विरोधियों को परास्त करने में कामयाब रहेंगे। पुराने इन्वेस्टमेंट से धन लाभ के अवसर उपलब्ध होंगे। अचानक धन खर्च का योग भी बन रहा है। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन का सहारा लेना अच्छा है।

मिथुन: आज आत्मविश्वास बहुत बढ़ा रहेगा। जिसके सहारे वह कुछ रिस्क वाले काम भी करेंगे और जिनसे बहुत धन लाभ की संभावना बनती है। कोई शुभ संदेश की प्राप्ति होने की संभावना है। संतान से संबंधित चीजों पर धन खर्च की संभावना है।

कर्क: सभी काम आसानी से पूरे होंगे। भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। सभी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। आज आप कुछ आराम के मूड में रहेंगे। फालतू के विवाद से बचना अच्छा है। मां वैभवलक्ष्मी की विशेष कृपा आज आप पर बनी हुई है। खर्च नियंत्रण में रहेगा।

सिंह: कार्यक्षेत्र के लिए एक अच्छा दिन है। आपको कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। कामकाज के लिए अपने सबकॉन्शियस माइंड की बात को सुनें और उसी के अनुसार कोई फैसला करें। धन प्राप्ति की संभावनाएं अच्छी बन रही हैं।

कन्या: भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। बिना किसी अधिक मेहनत के आसानी से काम पूरे होंगे। सारा ध्यान आज धन-संपत्ति बढ़ाने की तरफ रहेगा। जिसके लिए की हुई प्लानिंग भविष्य में मददगार होगी। सोचसमझकर धन खर्च करेंगे।

तुला: आज आपको सफलता दिलाने वाला दिन है। आज सारा फोकस अधिक से अधिक धन कमाने की ओर रहेगा और इसमें सफल भी होंगे। हालांकि मेहनत थोड़ी ज्यादा करनी पड़ेगी। परंतु उसके अनुसार लाभ भी होगा। आज किसी भी चीज पर अधिक प्रतिक्रिया देने से बचें।

वृश्चिक: दिन सामान्य है। अपना काम पूरा करते रहेंगे और सफलता मिलेगी। रिसर्च व किसी भी चीज का गहराई से अध्ययन करने के लिए भी यह समय बहुत उपयुक्त है। धन प्राप्ति की अच्छी संभावना है। कुछ उधार पैसा देने का योग भी बन रहा है।

धनु: आज दिन आपके लिए उत्तम फलदायी है। आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी। रिस्क लेकर काम करेंगे जिसमें सफलता मिलने के योग हैं। सभी ग्रहनक्षत्र कामकाज की सफलता में योगदान दे रहे हैं। धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आज आप पर रहेगी।

मकर: सेहत के प्रति उदासीन रहेंगे। अध्ययन मनन पर फोकस करेंगे और उनकी क्रिएटिविटी कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगी। धन प्राप्ति के लिए बहुत ही उत्तम समय है। मां वैभव लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी हुई है। दूसरों की मदद के लिए धन खर्च का योग बन रहा है।

कुंभ: प्रियजनों से भेंट होगी। आज आप आराम के मूड में रहेंगे। भाग्य का संपूर्ण सहयोग मिलेगा। सुख सुविधाओं की अच्छी प्राप्ति होगी। कामकाज में कलात्मक क्षमता के प्रयोग से लाभ होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। खर्च को नियंत्रित करने में कामयाब रहेंगे।

मीन: दिन मिला जुला रहेगा। वाद विवाद में न पड़ें। कार्यक्षेत्र में अपनी कला का प्रदर्शन करना पड़ेगा। विवेक व कला का संगम तरक्की के नए रास्ते बनाने वाला है। धन प्राप्ति की दृष्टि से उत्तम समय है। मां वैभव लक्ष्मी की विशेष अनुकंपा रहेगी।

Related Articles

Back to top button