रायपुर- राजधानी रायपुर में 27 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं आज दंतेवाड़ा जिले में भी तीन नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में आज कुल 30 नए संक्रमितों की सुचना मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में आज मि ले 27 नए कोरोना मरीजों में से पेड क्वारंटाइन में रहे 4 लोग, एक पुलिसकर्मी और एक इंश्योरेंस कंपनी का 1 कर्मचारी, 1 ड्राइवर, 1 दर्जी, 1 बावर्ची, 3 हेल्थ वर्कर, कोचिंग सेंटर में काम करने वाला कर्मचारी, जिला शिक्षा विभाग का कर्मचारी और कुड़ा बिनने वाली महिला भी शामिल है।




