inh24छत्तीसगढ़

नशे में की भाई की हत्या हुवा फिर अफसोस तो खुद भी लगा ली फांसी, सरगुजा जिले की घटना

सरगुजा जिले में एक ह्रदय विदारक घटना हुई। बताया जा रहा है कि यहां नशे के हालत में भाई ने भाई की हत्या कर दी है और उसके बाद जब उसे अपनी कारस्तानी पर पछतावा हुवा तो हत्या के बाद खुद भी फांसी पर झूल गया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाई नशे के आदी थे।

बताया जा रह है कि किसी झगड़े को लेकर भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद भाई को बेहद पछतावा हुआ। वारदात के तत्काल बाद दूसरे भाई ने भी डिप्रेशन में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पूरा मामला दरिमा थाना के कतकलो क्षेत्र का है। सूचना मिलने के बाद दरिमा पुलिस विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है।

Related Articles

Back to top button