राशिफल - अध्यात्म

01 जुलाई 2020 – क्या कहती है आपकी ग्रहदशाएं, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

मेष: रचनात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कामकाज में खूब मन लगेगा। धर्म और अध्यात्म की तरफ रुचि बढ़ेगी। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है। आपकी मेहनत का फल तुरंत मिलेगा। सोच-समझकर धन खर्च करें।

वृषभ: कार्यक्षेत्र में बिना बात के किसी से बहस लड़ाई झगड़े बचना चाहिए। मेहनत से सभी काम पूरे होंगे और धन प्राप्ति की भी अच्छी संभावना बन रही हैं। पार्टनर से लाभ प्राप्त होगा। खर्च के नियंत्रण से भविष्य को सुरक्षित किया जा सकता है।

मिथुन: कार्यक्षेत्र में विरोधियों का सामना करना पड़ेगा, जिसकी वजह से मन कुछ दुखी रहेगा। हालांकि आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम से आप सभी मुश्किलों से बाहर आ जाएंगे। धन प्राप्ति की अच्छी संभावना बनेगी। ब्याज के रूप में धन प्राप्ति की होगी।

कर्क: घर में भी कामकाज का तनाव महसूस करेंगे। जिसकी वजह से घर का माहौल भी खराब हो सकता है। एकाग्रता से अपने काम को जल्दी पूरा करने का प्रयास करें। आपके प्रयास से कुछ नए ऑर्डर मिलने की संभावना भी बन रही है। आर्थिक दृष्टिकोण से स्थिति मजबूत रहेगी।

सिंह: कार्यक्षेत्र में अपने पराक्रम को प्रदर्शित करना पड़ेगा। कॉम्पिटिशन में आपकी विजय की संभावना बन रही है। सोशल मीडिया पर कम्युनिकेशन स्किल का प्रयोग आपके लिए लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति की अच्छी संभावना बन रही है। कमीशन के रूप में लाभ प्राप्त होगा।

कन्या: आज अपनी उर्जा को सही ढंग से उपयोग करके तरक्की की नई परिभाषा लिख सकते हैं। क्रोध आपके काम को खराब कर सकता है इसलिए आत्म नियंत्रण जरूर रखें। आज आपके द्वारा लिए गए त्वरित निर्णय फायदेमंद साबित होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। धन समृद्धि बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।

तुला: कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। जिसकी वजह से मन कुछ उदास रह सकता है। परंतु अपने काम में लगे रहे अंत में सफलता जरूर मिलेगी। धन प्राप्ति की अच्छी संभावना बन रही है। धार्मिक अनुष्ठानों पर या दूसरों की मदद करने के लिए धन खर्च का योग बनता है।

वृश्चिक: रिस्क लेकर काम करने का प्रयास करेंगे। मन को स्थिर करके ही कोई निर्णय लें। शेयर मार्केट से जुड़े हुए जातकों के लाभ की संभावना बन रही है। मित्रों के साथ बातचीत में थोड़ी सावधानी रखना अच्छा रहेगा। कमीशन के रूप में भी धन प्राप्ति की संभावना है।

धनु: अपनी पूर्ण शक्ति के साथ कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन करेंगे। इससे मान-सम्मान की प्राप्ति होने का योग भी बन रही है। आपके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों से दूसरे भी प्रेरित होंगे। धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। रूका हुआ धन मिलने की संभावना बन रही है।

मकर: अपनी भरपूर एनर्जी के साथ कार्यक्षेत्र में काम करेंगे और सफलता सुनिश्चित करेंगे। कामकाज के लिए उनके समर्पण को उच्च अधिकारियों के द्वारा सराहा जाएगा और मान सम्मान की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति की उत्तम संभावनाएं बन रही हैं। बहुत ही अच्छा समय है। इसका भरपूर उपयोग करें।

कुंभ: मन में इस समय बहुत ज्यादा विचार चल रहे हैं। अपने विचारों को सही ढंग से उपयोग करके कार्यक्षेत्र में सफलता पाने का योग बन रहा है। सबकुछ होते हुए भी एक विरक्ति का भाव मन में आ सकता है। धन प्राप्ति की बहुत अच्छी संभावनाएं बन रही है।

मीन: आज मानसिक अस्थिरता के शिकार हो सकते हैं। सही निर्णय लेने के लिए अपने आपको वैचारिक रूप से स्थिर करने का प्रयास करें। मेडिटेशन और गहरी लंबी सांस का अभ्यास आपके लिए सहायक रहेगा। कामकाज के लिए अच्छा समय है तुरंत लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button