देश विदेश

पाकिस्तान से मुंबई के ताज होटल को उड़ाने धमकी भरा आया फ़ोन, सिक्योरिटी तैनात

मुंबई स्थित होटल ताज को उड़ाने की धमकी दी गई है. ये धमकी फोन कॉल पर दी गई. होटल ताज के अलावा मुंबई के होटल कोलाबा और ताज लैंड्स एंड को भी ये धमकी भरा कॉल किया गया है. बताया जा रहा है कि ये कॉल बीती रात 12.30 बजे पाकिस्तान से किया गया है. धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस को फोन कॉल की तुरंत जानकारी दे दी गई है. मुंबई पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. रातभर मुंबई पुलिस और होटल स्टाफ ने मिलकर सुरक्षा का मुआना किया. यहां आने वाले गेस्ट और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. इसके अलावा दक्षिण मुंबई में पुलिस नाकाबंदी बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि मुंबई के दो ताज होटलों के बाहर, कोलाबा और बांद्रा एवं आसपास के इलाकों को कराची से बम की धमकी के बाद कड़ी सुरक्षा दी गई।

बता दें कि इससे पहले २६/११ मुंबई आतंकी हमले में एकमात्र आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा गया था. उससे भारतीय जांच एजेंसियों ने घटना के बारे में पूरी पूछताछ की जिससे इस घटना में पाकिस्तान के हाथ होने का पता चला था. कसाब को 21 सितंबर 2012 की सुबह पुणे की यरवदा जेल में फांसी के फंदे पर लटका दिया गया. कसाब की मौत से पहले भारतीय जांच एजेंसियां पाकिस्तान में रची गयी मुंबई हमले की साजिश से जुड़ी एक-एक जानकारी उससे निचोड़ ली थी।

26 नवम्बर, 2008 को भारी हथियारों से लैस 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने कराची से समुद्री रास्ते से होकर नाव से मुम्बई में प्रवेश किया था. इन आतंकवादियों ने छत्रपति शिवाजी रेलवे टर्मिनस, ताजमहल होटल, ट्राइडेंट होटल और एक यहूदी केंद्र पर हमला किया था।

Related Articles

Back to top button