भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव का असर अब दोनों देशों के संबंधों पर पड़ने लगा है. भारत सरकार ने सोमवार को देश में काम कर रही 59 चीनी ऐप को बैन कर दिया. अब इन कंपनियों को 48 घंटे का वक्त दिया गया है, जिसमें वह अपनी ओर से सफाई पेश कर सकती है। सरकार के द्वारा गठित एक कमेटी सभी कमेटियों की बात सुनेगी।
Also read – रायपुर में फिर लोहे सहित ट्रक चोरी का मामला, ट्रेलर सहित 34 टन सरिया पार
कहा जा रहा है कि सरकार की ओर से एक कमेटी बनाई गई है. जिसमें आईटी, गृह मंत्री, सूचना मंत्रालय और कानून मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे. इसमें डाटा चोरी को लेकर कंपनियों से सवाल-जवाब होंगे।
सरकार की ओर से गूगल प्ले स्टोर, एप्पल प्ले स्टोर को इन 59 ऐप को अपने यहां से हटाने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं मतलब अब ये सभी ऐप इन प्लेटफॉर्म पर नहीं मिलेंगे और कोई नया यूज़र इन्हें डाउनलोड नहीं कर पाएगा. इन दो कंपनियों के अलावा सरकार ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स से भी इन ऐप को ब्लॉक करने को कहा है।
बता दें कि ये आखिरी लिस्ट नहीं है, सरकार की ओर से कुछ और नई ऐप का नाम इनमें जोड़ा जा सकता है. यानी सुरक्षा के लिहाज से जो ऐप्लिकेशन खतरा होंगी, उन्हें भी बैन किया जा सकता है। गौरतलब है कि सोमवार देर शाम को ही सरकार ने टिकटॉक, वीचैट समेत कुल 59 चाइनीज़ मोबाइल ऐप को देश में बैन कर दिया था. इसके बाद रात 12 बजे के बाद से ही गूगल प्ले स्टोर से ये ऐप हटते हुए नज़र आए. अब मंगलवार को टिकटॉक इंडिया की ओर से बयान जारी किया गया है।
आपको बता दें कि टिकटॉक ने अपने आधिकारिक बयान में दावा किया है कि ये अंतरिम आदेश है और सरकार की ओर से उन्हें सफाई देने के लिए बुलाया गया है। इधर सरकार की ओर से तर्क दिया गया है कि ये ऐप देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं और ये डाटा चोरी का काम करती थीं.



